फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two hours of heavy rain in Bijnair

दो घंटे जमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत

Thu, 30 Jul 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two hours of heavy rain in Bijnair
बिजनौर में तेज बारिश में गुजरते वाहन। - फोटो : BIJNOR
दो घंटे जमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत
विज्ञापन

बिजनौर। बुधवार को जिले में करीब दो घंटे तक जोरदार बारिश हुई। जिससे खेतों में लबालब पानी भर गया। धान और गन्ने के खेतों में पानी भरा देख किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से गर्मी और उमस से भी निजात मिल गई है। बारिश से शहर की सड़कों पर भी कई जगह पानी भर गया। केवल सुबह आठ बजे तक ही सात एमएम बारिश हुई।
इस साल जुलाई में सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हुई थी। बारिश न होने से किसान परेशान थे और फसलों की सिंचाई करने को मजबूर थे। दो दिन से आसमान में बादल छाए थे, लेकिन बारिश का नाम नहीं था। दोपहर को उमस बनी हुई थी। बुधवार दोपहर को आखिरकार दो घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश से किसानों किसानों के चेहरे खिल गए। गन्ने और धान के खेत में बारिश के पानी से लबालब भर गए। किसानों की फसलों की सिंचाई की इच्छा बादलों ने पूरी कर दी। बारिश से उमस और गर्मी से भी राहत मिल गई। साथ ही यह इस मानसून की पहली बारिश हुई जिसमें हवा नहीं चली। हवा चलती तो गन्ने के की फसल गिरने से नुकसान हो सकता था। अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। बारिश से शहर के गली मोहल्लों में भी पानी भर गया। सड़कें काफी देर तक बारिश के पानी में डूबी रहीं। अभी एक दो दिन में और तेज बारिश होने की उम्मीद है। किसान पवन कुमार, सोनू सिंह आदि का कहना है कि बारिश न होने से फसलों का विकास भी अच्छी तरह नहीं हो रहा था। बारिश का पानी धीरे धीरे जमीन में जाता है जिससे खेत में नमी ज्यादा समय तक रहती है और इससे फसल का विकास अच्छा होता है। कहा कि अभी दो चार दिन के अंदर ही फिर से ऐसी तेज बारिश होनी चाहिए।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त रास्ते से निकलना हुआ दूभर
बेगावाला। तेज बारिश से क्षेत्र में किसानों के चेहरे खिल गए। तेज बारिश ने पिछली सारी कसर पूरी कर दी। बारिश से मंडावली मार्ग पर गांव रहीमपुर में पानी भर गया। वहां पानी भरने से राहगीरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जहां पानी भरा है वहां सड़क भी खराब है और चारों तरफ कीचड़ भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed