फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two farmers of the district honored for more sugarcane production

अधिक गन्ना उत्पादन पाने पर जिले के दो किसान सम्मानित

Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two farmers of the district honored for more sugarcane production
अधिक गन्ना उत्पादन पर जिले के दो किसान सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। तकनीकी से खेती कर अधिक उत्पादन पाने पर शाहजहांपुर में आयोजित किसान मेले में गन्ना आयुक्त ने जिले के दो किसानों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
बरकातपुर चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम तिसोतरा निवासी कुलवीर सिंह कई साल से ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई कर रहे हैं। तकनीकी व उन्नत बीज का चयन कर उक्त किसान ने अधिक उत्पादन प्राप्त किया है। उधर, अफजलगढ़ चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी अमरीश सिंह कई साल से जैविक खेती कर रहे हैं। वह ट्रेंच विधि से जैविक गन्ना उत्पादन के साथ सहफसली खेती कर रहे हैं। साथ ही प्रगतिशील किसान अमरीश ने बताया कि ट्रेंच विधि से गन्ने के साथ मसूर, चना,मटर, केला आदि की खेती करने से उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि रविवार को शाहजहांपुर में किसान मेले का आयोजन हुआ था, वहां गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी, अपर गन्ना आयुक्त वीके शुक्ला ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य समिति, किसान, मिल, समूह होंगे सम्मानित
बिजनौर। गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने चीनी एवं गन्ना विकास से संबंधित विकास कार्यों को गति प्रदान करने वाली सहकारी गन्ना विकास समिति, किसान, महिला स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित किया। इसमें अच्छा उत्पादन पाने वाले किसान सुभाष चंद्र संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार, समिति के मध्य से आवंटित लक्ष्य, ऋण वितरण, टीडीएस, रिफंड पर सहकारी गन्ना विकास समिति नूरपुर-बिजनौर को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार, चीनी मिल की परफार्मेंस पर जिले की द्वारिकेश शुगर मिल बहादरपुर-बिजनौर को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार मिला। गन्ने की खेती से जुड़ा जिले का रानी लक्ष्मीबाई महिला स्वयं सहायता समूह बिजनौर को संयुक्त विजेता के रूप में द्वितीय पुरस्कार एवं जागृति महिला स्वयं सहायता समूह-बिजनौर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। डीसीओ यशपाल सिंह ने बताया कि इन विजेताओं को स्मृति चिह्न तथा प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed