{"_id":"5e6a81de8ebc3ea4c60da761","slug":"two-day-national-seminar-organized-bijnor-news-mrt473295414","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
विज्ञापन
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
बिजनौर। विवेक कालेज ऑंफ एजूकेशन में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में महिलाओं को कार्य स्थल पर सामाजिक एवं न्यायिक अधिकारों से अवगत कराने, उनके अधिकारों के संरक्षण एवं भविष्य में महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्य स्थल बनाने के उद्देश्य के बारे में राष्ट्रीय महिला आयोग के बारे में विचार रखे गए।
राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजक सचिव डा. जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में सोसाइटल एंड जस्टिस रेस्पोंसेस टू सेक्सुअल वायलेंस एट वर्कप्लेस मेजर्स फॉंर पॉंलिसी रिफोर्म विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें देश के सात प्रदेशों, पांच केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों से लगभग 200 से अधिक विद्वान प्रतिभाग करेंगे। इसी दौरान महिलाओं से जुड़े कार्य स्थल पर विभिन्न समस्याओं एवं उनके निवारण के संदर्भ में शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्य स्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित कैसे बनाया जाए विषय पर विशेष बल दिया जाएगा।