{"_id":"64709b08cb5eea893a0eb885","slug":"two-cubs-of-guldar-were-found-in-the-sugarcane-field-in-damnagar-village-of-bijnor-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गन्ने के खेत में मिले गुलदार के दो शावक, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गन्ने के खेत में मिले गुलदार के दो शावक, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Fri, 26 May 2023 05:12 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 26 May 2023 05:12 PM IST
सार
Bijnor News : गन्ने के खेत में छिलाई करते समय मजदूरों को गुलदार के दो शावक मिले। वहीं, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावकों को खेत में ही छुड़वा दिया।
विज्ञापन
गुलदार के शावक मिले।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद में नहटौर क्षेत्र के गांव दामनगर के जंगल में गन्ने के खेत में छिलाई करते समय गुलदार के दो शावक मिले। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों को गन्ने के खेत में ही छुड़वाया।
विज्ञापन
पैजनिया रोड स्थित ग्राम मिमल मुस्तफाबाद निवासी ग्राम प्रधान अशोक अहलावत के खेत गांव दामनगर की सरहद में है। शुक्रवार की दोपहर उनके खेतों में मजदूर गन्ना छिलाई का कार्य कर रहे थे। गन्ना छिलाई करते समय मजदूरों को खेत में गुलदार के दो शावक दिखाई दिए। मजदूरों ने इसकी सूचना किसान को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर बवाल, जमकर मारपीट, ओवैसी के पार्षद बिना शपथ लिए निकले
विज्ञापन
वहीं, मौके पर ग्राम प्रधान अशोक अहलावत और भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी पहुंचे। उन्होंने वन विभाग को खेत में गुलदार के शावक होने की सूचना दी। वन विभाग के दरोगा विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम को भेजा गया है। गुलदार के शावकों को खेत में ही छोड़ा जाएगा। जिससे कि मादा गुलदार रात्रि में उन्हें अपने साथ ले जाए।
यह भी पढ़ें: UP: कुख्यात बदन सिंह पर पांच लाख का इनाम, पासपोर्ट होगा निरस्त, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भी तैयारी