{"_id":"5f1f16358ebc3e9f6d580aec","slug":"two-crocodile-children-seen-in-the-pond-dhampur-news-mrt4933693176","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मगरमच्छ के दो बच्चे दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मगरमच्छ के दो बच्चे दिखे
विज्ञापन
तालाब में मगरमच्छ के दो बच्चे दिखे
कालागढ़। इस्लामनगर की नई बस्ती/दुर्गा कालोनी के तालाब में मगरमच्छ के दो बच्चे नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ के बच्चों को नदी में छोड़ने की मांग वन विभाग से की है।
कालागढ़ की इस्लामनगर स्थित नई बस्ती/दुर्गा कालोनी के तालाब में मगरमच्छ के दो बच्चे दिखाई दिए है। राकेश कुमार, गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि ने बताया कि आबादी में मगरमच्छ जैसे जीवों का रहना खतरनाक हो सकता है। वन विभाग को फौरन ही इन्हें कहीं दूर नदी में छोड़ना चाहिए। प्रधानपति विनोद काला ने बताया कि इस बारे में पहले ही वन विभाग को सूचना दे रखी है। गत वर्ष भी यहां मगरमच्छ नजर आया था। वन दरोगा सुनील कुमार राजौरा ने बताया कि दोनों ही मगरमच्छ को रामगंगा नदी में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। जब तक यह पकड़ में नहीं आते हैं इनसे दूरी बनाए रखें।