फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two constables suspended for torturing love marriage couple

प्रेम विवाह करने वाले दंपती को प्रताड़ित करने पर दो सिपाही निलंबित

Thu, 07 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two constables suspended for torturing love marriage couple
प्रेम विवाह करने वाले दंपती को प्रताड़ित करने पर दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। प्रेम विवाह कर पति के साथ रह रही युवती को प्रताड़ित करना दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। एसपी ने दौलतपुर चौकी पर तैनात दोनों आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, युवती ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने नूरपुर की दौलतपुर चौकी के मुख्य आरक्षी राजीव कुमार और सोमवीर को निलंबित कर दिया। बता दें कि नूरपुर के गोहावर निवासी उर्मी ने गांव के ही कामेंद्र से जनवरी में प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों ने लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में शादी की। इसके बाद गांव में आकर रहने लगे। उर्मी ने अपने मायके वालों से खतरा जताते हुए हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी थी। जिस पर हाईकोर्ट ने 15 जुलाई को कामेंद्र और उर्मी को सुरक्षा दिलाने के आदेश दिए। इन आदेशों के बाद भी दंपती को राहत नहीं मिली। बार-बार उन्हें डराया जाता रहा। कई बार उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि निलंबित हुए आरक्षी की रिश्तेदारी भी गोहावर में है। जिसके चलते पुलिसकर्मियों पर पक्षपात करने और बिना वजह परेशान करने का आरोप था। जिससे परेशान होकर उर्मी ने फिर से हाईकोर्ट में दौलतपुर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ याचिका दायर कर दी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन और नियमानुसार कार्रवाई नहीं करने और पीड़िता को परेशान किए जाने को लेकर मुख्य आरक्षी और आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed