फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two compost warehouses were found closed during the inspection, clarification sought

निरीक्षण में दो खाद गोदाम पाए बंद, मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 28 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two compost warehouses were found closed during the inspection, clarification sought
निरीक्षण में दो खाद गोदाम पाए बंद, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बुधवार को जनपद की दो गन्ना समिति और दो गन्ना सहकारी समिति के खाद गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खाद गोदाम बंद पाए, गोदाम प्रभारियों का स्पष्टीकरण मांगा। समिति परिसर में उचित साफ नहीं मिली, घास खड़ी होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही समिति सचिवों को समिति परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए।

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने शुगर मिल गेट के कांटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीसीओ ने स्योहारा चीनी मिल गेट के ट्रैक्टर-ट्रॉली कांटे का निरीक्षण किया। बताया कि चीनी मिल गेट के कांटे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली का वजन 79.70 क्विंटल था। उन्होंने कांटे पर 10 क्विंटल के बांट रखवाए, तो वजन 89.70 क्विंटल आया। उसके बाद 15 क्विंटल के बांट रखे गए तो वजन 94.70 क्विंटल पाया गया। जांच के उपरांत कांटा सही पाया गया। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि समिति के खाद गोदाम खासपुरा व पावटी का निरीक्षण किया, तो वह बंद मिले। दोनों गोदाम प्रभारियों का स्पष्टीकरण मांगा गया। कहा कि खाद गोदाम रोजाना खोले जाने के निर्देश जारी है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में स्योहारा एवं नूरपुर किसान सहकारी समिति परिसर में घास खड़ी मिली। दोनों समिति सचिवों को साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed