{"_id":"5e7e305f8ebc3e773e231ace","slug":"two-caught-in-over-renting-bijnor-news-mrt4755381152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर रेंटिग में दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर रेंटिग में दो पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवर रेंटिग में दो पकड़े
हल्दौर। पुलिस ने नगर के किराना स्टोर के संचालकों को सामान के दाम निर्धारित मूल्य से लेने पर उनको घरों से पकड़ लिया।
हल्दौर के एक मोहल्ले के दो दुकानदार परचून की दुकान बंद कर अपने घरों पर सामान बेच रहे थे। कुछ ग्राहकों ने दुकानदारों द्वारा महंगी दरों पर सामान बेचने की शिकायत थाने पहुंचकर की। एक महिला आरक्षी ने दुकानदारों से फोन पर एक-एक सामान की कीमत का जायजा लेकर ओवररेट की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों दुकानदारों को पकड़कर थाने ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि पूछताछ की जा रही है।
- लॉकडाउन का रहा व्यापक असर
लॉकडाउन के चलते तीसरे दिन शुक्रवार को नगर व क्षेत्र में लॉकडाउन का व्यापक असर देखने को मिला। बाजार एवं मोहल्ला की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह कुछ लोगों ने आवश्यक सामान की खरीदारी की। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। पुलिस की मुस्तैदी के चलते लोग अपने घरों में रहे। ग्राम पंचायत एवं पालिका प्रशासन ने डोर टू डोर डिलीवरी के लिए फल, सब्जी, मेडिकल स्टोर व अन्य जरूरी खाद्य सामग्री के लिए निर्धारित दुकानदारों की लिस्ट मोबाइल नंबर सहित जारी कर दी। ताकि लोगों को खाने-पीने के सामान के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
- अधिक मूल्य न लेने की अपील
स्योहारा। कालाबाजारी की खबरों पर रोकथाम करने के लिए व्यापारी नेता अरुण वर्मा ने बाजारों में घूमकर दुकानदारों से किसी भी दिशा में समान का अधिक मूल्य न लेने की अपील की।