{"_id":"5e21fbd88ebc3e4b11782114","slug":"two-cars-collide-over-youth-injured-bijnor-news-mrt4643740155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर टेक करते दो कार टकराईं, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर टेक करते दो कार टकराईं, एक घायल
विज्ञापन
ओवर टेक करते दो कारें टकराईं, युवक घायल
बढ़ापुर। बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर तैयबपुर बिजलीघर के समीप नगीना दिशा से आती दो कारें ओवरटेक करने पर आपस में टकरा गईं। एक कार सड़क किनारे पलट गई। घटना में एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।
कस्बे के मोहल्ला लालसराय निवासी सलीम अहमद शुक्रवार को अपनी वैगन आर कार से क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर से वापस बढ़ापुर आ रहा था। नगीना-बढ़ापुर मार्ग पर ग्राम तैयबपुर बिजली घर के समीप पीछे से आती कस्बे के मेन बाजार निवासी हितांशु गुप्ता की कार ओवरटेक करते समय सलीम की कार से टकरा गई। इस भिड़ंत में सलीम की कार तेजी से सड़क किनारे पलट गई । देखते ही देखते हितांशु की कार भी सड़क किनारे उतरकर पलटने से बची। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर की सहायता से सड़क किनारे पलटी कार को बाहर निकलवाया और मौके से दोनों कारों को अपने कब्जे में लिया। इस घटना में कार चालक सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सीएचसी नगीना ले जाया गया। वहां से गंभीर अवस्था में सलीम को उच्च उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। इस मामले में हितांशु गुप्ता पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है।