फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two brothers were beaten up for being called thieves, stones were pelted on the police who came to rescue them

Bijnor News: दो भाइयों को चोर बताकर पीटा, बचाने पहुंची पुलिस पर पथराव

Fri, 01 Aug 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 01 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were beaten up for being called thieves, stones were pelted on the police who came to rescue them
नूरपुर के गांव पुरैना में चोर बताकर दो भाईयों को पीटने की घटना के बाद जमा भीड़ और पुलिस। संवाद
नूरपुर/बिजनौर। गांव पुरैना में अपनी-अपनी मंगेतर से मिलने आए नूरपुर के दो सगे भाइयों को भीड़ ने चोर समझकर पकड़ लिया और मारपीट की। इन्हें बचाने पहुंची पुलिस को भी भीड़ ने घेरते हुए पथराव कर दिया। इस दौरान एक होमगार्ड घायल हुआ है जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से चोटिल हुए।
विज्ञापन

नूरपुर के रहने वाले दो भाइयों का रिश्ता गांव पुरैना में दो सगी बहनों से तय हुआ है। बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे दोनों भाई अपनी-अपनी मंगेतर से मिलने पहुंच गए। दोनों भाइयों को एक खेत में ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उन्हें चोर बताया, कुछ लोगों ने शोर मचाया कि इन्होंने ही बुधवार को पति-पत्नी की हत्या की।
विज्ञापन

चोर का शोर मचते ही भीड़ एकत्र हो गई और दोनों के साथ मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कह दिया कि इन्हें यहीं पर सजा देंगे। इस दौरान कई थानों की पुलिस बुला ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को रोक लिया और बुग्गी लगाकर रास्ता बंद कर दिया। भीड़ दो भाइयों को पुलिस की गाड़ी से निकालने का प्रयास करने लगी। महिलाओं समेत सैकड़ों लोग लाठी डंडे लेकर पुलिस की गाड़ी के सामने आ गए। इस दौरान डायल 112 पुलिस की गाड़ी की चाबी निकाल ली गई। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। कुछ पुलिस कर्मियों को डंडे भी लगे। इस हमले में एक होमगार्ड घायल हुआ है। जबकि कई पुलिस कर्मियों को पत्थर लगने से गुम चोट लगी। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को किसी तरह से तितर-बितर किया। तीन घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस दोनों पीड़ितों को भीड़ के चंगुल से निकालकर थाने लेकर पहुंची।

अफसरों ने गांव पहुंचकर संभाला मोर्चा
गांव में कई थानों की पुलिस के साथ ही चांदपुर सीओ देशदीपक मौजूद थे। एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एएसपी देहात विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। तीनों अफसरों ने किसी तरह से मामले को संभालने का प्रयास किया। 11 बजे से चालू हुआ बवाल शाम तीन बजे तक शांत हुआ।

दो दिन पहले मिले थे पति पत्नी के शव
बुधवार को पुरैना के रहने वाले प्रवेंद्र (35) और उसकी पत्नी गीता का शव खेत में पड़े मिले थे। जिनकी हत्या की आंशका जाहिर की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इनकी मौत की तस्वीर साफ होगी। ग्रामीणों का कहना था कि चोरों ने इनकी हत्या की है। अब बृहस्पतिवार को दो भाई इस गांव के जंगल में पहुंचे तो उन्हें चोर समझकर पकड़ लिया गया और पिटाई की।

नूरपुर के दो भाइयों की शादी पुरैना की दो सगी बहनों से तय हुई है। ये दोनों भाई गांव पहुंचे तो चोर समझकर पकड़ लिया गया और मारपीट की। दोनों को भीड़ से बचाने के लिए पुलिस पहुंची थी। रास्ता रोककर पुलिस की गाड़ी को घेरते हुए पथराव भी किया गया। - विनय कुमार सिंह, एएसपी देहात

नूरपुर के गांव पुरैना में चोर बताकर दो भाईयों को पीटने की घटना के बाद जमा भीड़ और पुलिस। संवाद

नूरपुर के गांव पुरैना में चोर बताकर दो भाईयों को पीटने की घटना के बाद जमा भीड़ और पुलिस। संवाद

नूरपुर के गांव पुरैना में चोर बताकर दो भाईयों को पीटने की घटना के बाद जमा भीड़ और पुलिस। संवाद

नूरपुर के गांव पुरैना में चोर बताकर दो भाईयों को पीटने की घटना के बाद जमा भीड़ और पुलिस। संवाद

नूरपुर के गांव पुरैना में चोर बताकर दो भाईयों को पीटने की घटना के बाद जमा भीड़ और पुलिस। संवाद

नूरपुर के गांव पुरैना में चोर बताकर दो भाईयों को पीटने की घटना के बाद जमा भीड़ और पुलिस। संवाद

नूरपुर के गांव पुरैना में चोर बताकर दो भाईयों को पीटने की घटना के बाद जमा भीड़ और पुलिस। संवाद

नूरपुर के गांव पुरैना में चोर बताकर दो भाईयों को पीटने की घटना के बाद जमा भीड़ और पुलिस। संवाद

नूरपुर के गांव पुरैना में चोर बताकर दो भाईयों को पीटने की घटना के बाद जमा भीड़ और पुलिस। संवाद

नूरपुर के गांव पुरैना में चोर बताकर दो भाईयों को पीटने की घटना के बाद जमा भीड़ और पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed