{"_id":"6aff550d705d2b71340f93e2","slug":"two-brothers-acquitted-in-five-year-old-murder-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-195989-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पांच साल पुराने हत्या के मुकदमे में दो सगे भाई दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पांच साल पुराने हत्या के मुकदमे में दो सगे भाई दोषमुक्त
विज्ञापन
बिजनौर। करीब पांच साल पुराने हत्या के मुकदमे में बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका चौधरी की अदालत ने दो सगे भाइयों को दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर यह फैसला सुनाया।
थाना नागल क्षेत्र के गांव तिसोतरा निवासी शोबीर उर्फ शोभित (32) पुत्र वीर सिंह की 14 सितंबर 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही हमेन्द्र उर्फ गुड्डू और उसके भाई संजीव पुत्र रमेश को आरोपी बनाया गया था। सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। वहीं, मुकदमे के स्थानांतरण को लेकर मृतक के पिता वीर सिंह ने पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हालांकि, दोनों अदालतों से उनकी याचिका खारिज हो गई थी।
करीब पांच साल तक चले मुकदमे के बाद बुधवार को आए फैसले में अदालत ने दोनों भाइयों को दोषमुक्त कर दिया।