फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two BLOs were not found at the booths, report sent to DM

दो बीएलओ बूथों पर नहीं मिले, डीएम को भेजी रिपोर्ट

Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two BLOs were not found at the booths, report sent to DM
दो बीएलओ बूथों पर नहीं मिले, डीएम को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम ने रविवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत धामपुर, नहटौर और शेरकोट में 28 बूथों का निरीक्षण किया गया। धामपुर में दो बूथों पर बीएलओ गैर हाजिर मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। बाकी बूथों पर बीएलओ मौजूद तो मिले, लेकिन उनके द्वारा वोट बनवाने के लिए भरे जा रहे आवेेदनों की संख्या कम रही।

एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने बताया कि उन्होंने छह बूथों का निरीक्षण किया। यहां दो बीएलओ गैर हाजिर पाए गए। दोनों पर कार्रवाई की जा रही है। शेरकोट में 12 वूथों का निरीक्षण किया गया, यहां पर सब कुछ ठीक ठाक पाया गया। बीएलओ बूथों पर मौजूद रहे। नहटौर में एडीएम प्रशासन विनय कुमार के साथ भी उन्होंने 12 बूथों का निरीक्षण किया गया। लेकिन यहां पर वोट बनवाने की प्रगति कम थी। बीएलओ को 18 वर्ष तक की आयु के युवाओं के वोट बनाने पर जोर दिया गया। बताया कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को बूथों पर मौजूद रहने के आदेश थे, लेकिन बाकी दिनों में घर घर जाकर बीएलओ को वोट बनाने का काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed