फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two bike riders killed in collision with dumper

डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 20 Oct 2022 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders killed in collision with dumper
डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। डंपर की टक्कर लगने से नांगलसोती क्षेत्र के बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नजीबाबाद में बिजौरी तिराहे पर डंपर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। नांगलसोती के गांव मायापुरी निवासी अभिषेक पुत्र सुखवीर सिंह (20) और सानू पुत्र जागेश सिंह (18) मंगलवार देर रात बाइक से नजीबाबाद क्षेत्र के गांव शाहपुर से आ रहे थे, जैसे ही वह नजीबाबाद के बिजरौनी तिराहे पर पहुंचे तो सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक सानू का शव बुधवार सुबह घटनास्थल के नजदीक एक नाले में पड़ा मिला। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पराली की तलाश में दोस्त को साथ शाहपुर गया था अभिषेक
नजीबाबाद। नांगलसोती के गांव मायापुरी निवासी अभिषेक अपने दोस्त सानू को साथ लेकर गांव शाहपुर में पराली की तलाश में गया था। शाहपुरा में अभिषेक अपने मामा के घर से लौट रहा था। अभिषेक और सानू की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed