{"_id":"5fe4d9318ebc3e3bb274e659","slug":"two-bike-riders-died-in-road-accidents-dhampur-news-mrt5172455108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत
धामपुर। सड़क हादसों में बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाल अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि नहटौर मार्ग पर गांव ढक्का करमचंद के पास ट्रक से टकराने से गांव सेढ़ी निवासी 40 वर्षीय गौरव की मौत हो गई। बताया गया है कि गौरव बाइक से अपने घर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल ने बताया कि धामपुर में ही एक अन्य सड़क हादसा हाईवे 74 पर पुराना धामपुर की चुंगी पर शराब की हट्टी के निकट हुआ। बताया गया कि टीचर्स कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय अनिरुद्ध बाइक से कहीं जा रहा था। तब इस दौरान ट्रक से टकराने पर अनिरुद्ध की मृत्यु हो गई। पुलिस ने अनिरुद्ध के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान मृतकों ने हेलमेट नहीं लगा रखे थे।