फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two arrested for making indecent remarks against CM Yogi and police officersTwo arrested for making indecent remarks against CM Yogi and police officers

Bijnor News: सीएम योगी और पुलिस अफसरों पर अभद्र टिप्पणी करने में दो गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for making indecent remarks against CM Yogi and police officersTwo arrested for making indecent remarks against CM Yogi and police officers
चांदपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस अफसरों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चांदपुर थाने में तैनात कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश शर्मा ने की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें, अनुचित दबाव बनाने के चलते व अपनी झूठी प्रतिष्ठा बनाने के लिए मोहल्ला काजीजादगान निवासी सलीम हाशमी द्वारा मोहल्ला काजीसराय निवासी अपने मित्र इमरान से फोन पर बातचीत के दौरान पुलिस अधिकारियों को गालियां व सस्पेंड कराने की धमकी दी जा रही हैं तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसी बात की जा रही है। इमरान ने इस वार्ता का ऑडियो मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। उपनिरीक्षक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को पकड़कर चालान कर दिया गया है। गिरफ्त में आया सलीम हाशमी तथाकथित पत्रकार है। ऑडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन

सीओ देशदीपक सिंह ने बताया कि ऑडियो में पुलिस अधिकारियों के बारे में अपशब्द कहे गए। पुलिस कर्मियों को ट्रांसफर, सस्पेंड कराने की धमकी दी जा रही थी। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed