{"_id":"641600683ed260aaf101a2fd","slug":"two-and-a-half-lakh-scam-in-panchayat-of-noorpur-block-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-126-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नूरपुर ब्लाॅक की पंचायत में ढाई लाख का घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नूरपुर ब्लाॅक की पंचायत में ढाई लाख का घोटाला
Sat, 18 Mar 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। नूरपुर ब्लाॅक में करीब ढाई लाख का घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि एक ही सीसी रोड को नाम बदलकर दो बार निर्माण दिखा पैसा हड़प लिया गया। जांच में प्रथम दृष्टया ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव तथा अवर अभियंता दोषी मिले हैं।
मामला नूरपुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत शिवाला कला का है। जिला विकास अधिकारी एस कृष्णा के अनुसार ग्रामीणों ने पंचायत की एक सड़क नाम बदलकर दो बार बनाने का आरोप लगाया। आरोप है कि सीसी रोड निर्माण का पंचायत निधि से दो बार पैसा निकाल लिया गया। डीडीओ एस कृष्णा के मुताबिक उन्होंने स्वयं तथा जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अर्थात डीआरडीए के सहायक अभियंता अनूपराय जैन ने गांव में जाकर जांच की। जांच के समय पूर्व प्रधान, सचिव, वर्तमान सचिव आदि मौजूद रहे। अभिलेख की जांच की गई। निर्माण की गई सीसी रोड की तकनीकी जांच हुई।
जिला विकास अधिकारी एस कृष्णा के अनुसार आकलन के बाद 230976 रुपये का घोटाला प्रथम दृष्टया सामने आया है। इसके लिए निर्वतमान ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव तथा नूरपुर ब्लॉक के अभियंता को दोषी माना गया है। रिपोर्ट डीएम तथा सीडीओ को भेज दी गई है।