फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two accused who transferred Rs 10 lakh from female bank manager arrested

Bijnor: महिला बैंक प्रबंधक से 10 लाख रुपये ट्रांसफर कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 11:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 11:10 AM IST
सार

तीन करोड़ का सावधि जमा खाता खोलने का झांसा दिया था। एक लाख 64 हजार रुपये, 48 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बरामद किए गए हैं। पुलिस ने करीब तीन लाख 90 हजार रुपये खाता फ्रीज करवाया।

विज्ञापन
Two accused who transferred Rs 10 lakh from female bank manager arrested
- फोटो : istock

विस्तार

बिजनौर जनपद में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा प्रबंधक को फोन पर एफडीआर बनवाने का झांसा दिया। फिर 10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर क्राइम पुलिस और स्वाट टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, इनका एक साथी अभी फरार है। आरोपियों से एक लाख 64 हजार रुपये, 48 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बरामद किए गए है।
विज्ञापन


एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि 21 अगस्त को राजेश कुमार खरे क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ोदा मेरठ ने थाना साइबर क्राइम पर तहरीर दी। बताया कि बैंक की शाखा शेरोवाली कोठी शाखा प्रबंधक शैलजा सिंघल को फोन पर एक आरोपी ने बैंक शाखा में तीन करोड़ का सावधि जमा खाता खोलने की बात कहते हुए झांसे में ले लिया।
विज्ञापन


12 अगस्त को बैंक की ईमेल आईडी पर साइबर ठग ने चेक बुक खत्म होने की एक मेल भेजी। कहा कि उसे पैसों की जरूरत है। इसके बाद बैंक मैनेजर ने आरटीजीएस ट्रांजेक्शन से नौ लाख 88 हजार 500 रुपये दो खातों में ट्रांसफर कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धर्मवीर पुत्र देवी दिन निवासी गांव बम्हौरी बेलदारान थाना चकखारी जनपद महोबा हाल निवासी गोकुल नगर उत्तर पूर्वी दिल्ली और बंटी पुत्र राजकुमार निवासी सुभापुर गुजरा, करावल नगर उत्तर पूर्वी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।

इनका एक साथी आकाश निवासी दिल्ली अभी फरार है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक लाख 64 हजार रुपये, 48 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि सामान बरामद किया। तीन लाख 90 हजार रुपये खाता फ्रीज करवाया गया है।

गाजियाबाद के खाते में कराए थे रुपये ट्रांसफर, खरीद था सोना
तीनों आरोपियों ने बैंक प्रबंधक से ठगे पैसों को मधु पत्नी सुभाष निवासी राजीव कॉलोनी, मोहन नगर गाजियाबाद व अन्य व्यक्ति के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में खाता खुलवाकर ट्रांसफर कराया था। इन खातों का डेबिट कार्ड और पासबुक ठगों के पास थे। वहीं तीन लाख का सोना गंगा ज्वेलर्स शहादरा दिल्ली से खरीद लिया था। सोने को रखकर मथूट फाइनेंस करावल नगर से लोन करा लिया। इसमें पुलिस ने मुथूट फाइनेंस का खाता फ्रीज करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed