फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two accused of Rajendra murder case caught after 11 months

Bijnor News: 11 माह बाद राजेंद्र हत्याकांड के दो आरोपी दबोचे

Sun, 25 Feb 2024 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two accused of Rajendra murder case caught after 11 months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। शेरकोट पुलिस ने राजेंद्र हत्याकांड के मामले 11 माह बाद एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रिश्ते को लेकर हुए विवाद में यह वारदात अंजाम दी गई थी।
13 मार्च 2023 को अफजलगढ़ थाने के गांव शिवपुरी निवासी राजेंद्र उर्फ जितेंद्र उर्फ कलवा पुत्र रामचंद्र का शव गांव मुबारकपुर कुंडा में बरामद हुआ था। उसकी शिवपुरी निवासी बहन गीता ने गांव गांवड़ी पनिया वाला निवासी प्रेम सिंह पुत्र नेतराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि विवेचना में नहटौर थाना क्षेत्र के गांव सलामताबाद निवासी नीरज पुत्री दयाराम सिंह का नाम और प्रकाश में आया। पुलिस ने रविवार को प्रेम सिंह और नीरज को गिरफ्तार कर कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी प्रेम सिंह ने पूछताछ में बताया कि राजेंद्र उसका मौसेरा भाई था। नीरज उसकी साली है। राजेंद्र की शादी नीरज के साथ उसने ही तय कराई थी। राजेंद्र उसकी पत्नी पर गंदी नजर रखता था। अब राजेंद्र नीरज से शादी करने से इनकार कर रहा था। दोनों ने राजेंद्र को ठिकाने लगाने की योजना बनाई । 12 मार्च 2023 को रात उसने राजेंद्र के सिर में पिस्तौल से गोली मार दी। पिस्तौल को भी बैराज स्थित खो नदी में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद में दिल्ली चला गया। था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed