फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two accused arrested for firing in broad daylight in village Ugrawala

गांव उग्रावाला में दिन दहाड़े फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 May 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for firing in broad daylight in village Ugrawala
कोतवाली देहात । पुलिस ने गांव उग्रावाला में पांच दिन पूर्व मोटरसाइकिल व कार सवार युवकों द्वारा दिन दहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलने वाले दो आरोपियों को एक-एक अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का संबंधित धारा में चालान किया।
विज्ञापन

गांव उग्रावाला में विगत शनिवार को बाइक और कार सवार कुछ युवकों ने दहशत फैलाने के लिए गांव में दिन दहाड़े फायरिंग कर भाग गए । दिन दहाडे़ फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों ने कोतवाली शहर बिजनौर के गांव गुर्जरपुरा के युवकों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी। हल्का दरोगा जितेंद्र कुमार ने बुधवार की रात्रि लगभग साढे़ दस बजे गश्त के दौरान बरूकी-झालू नहर पर गश्त कर रहे थे। पुलिस ने गश्त के दौरान गांव उग्रावाला के सामने स्थित नहर के पुल पर बैठे दिन दहाडे़ फायरिंग की घटना में शामिल कोतवाली शहर बिजनौर क्षेत्र के गांव गुजरपुरा निवासी चंद्र शेखर व रणजीत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान रणजीत के पास तमंचा , खोखा व एक कारतूस और चंद्रशेखर के पास 12 बोर तमंचा व एक कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed