फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   twenty six detainees released from Bijnor district jail on anticipatory bail

बिजनौर  जिला कारागार से 26 बंदी अग्रिम जमानत पर रिहा

Wed, 12 May 2021 10:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 May 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
twenty six detainees released from Bijnor district jail on anticipatory bail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के चलते बिजनौर  जिला कारागार से अग्रिम जमानत पर बंदी रिहा होने शुरू हो गए हैं। जेल में अदालत लगाकर 26 बंदियों को अग्रिम जमानत देकर रिहा किया गया है। ये वे बंदी हैं, जिन्हें आपराधिक मामलों में सात साल से कम की सजा होनी है। 60 दिन के लिए इन बंदियों को अग्रिम जमानत दी गई है। जेल से बाहर आने पर इनकी अवधि 60 दिन से अधिक हो सकती है। इनके अलावा नौ बंदी जेल से जमानत होने के बाद पहले की व्यवस्था के अनुसार रिहा हुए हैं।
विज्ञापन


जिला कारागार में 1150 बंदी हैं। देश भर की जेलों में कोरोना महामारी से तमाम बंदियों की मौत हो रही है। ऐसे में सरकार ने जेलों से बंदियों का बोझ कम करने का निर्णय लिया है। सात साल से कम की आपराधिक सजा वाले बंदियों व कैदियों को अग्रिम जमानत पर रिहा करने का फैसला लिया गया है। जिला कारागार में ऐसे 200 बंदी और कैदी चिह्नित किए गए हैं। इनमें 175 विचाराधीन बंदी व 24 कैदी शामिल हैं। 
विज्ञापन


रविवार को जिला कारागार में बंदियों को अग्रिम जमानत देने के लिए अदालत लगी। अपर जिला जज मनु कालिया व सीजेएम शारिब अली ने जेल में विचाराधीन बंदियों की अग्रिम जमानत पर सुनवाई की। ऐसे 26 बंदियों को अग्रिम जमानत दी गई। नौ बंदियों को पुरानी व्यवस्था के तहत जमानत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर रात इन सभी बंदियों को जेल से रिहा किया गया। बुधवार को जेल में फिर से बंदियों की रिहाई के लिए अदालत लगने की उम्मीद है। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह के मुताबिक 26 बंदियों को अग्रिम जमानत पर रिहा किया गया है। ये वे बंदी हैं जिन्हें अपराध में सात साल तक या इससे कम की सजा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed