{"_id":"5e1778378ebc3e87bd3e6e30","slug":"turtles-will-be-released-today-in-ganga-barrage-bijnor-news-mrt4629857190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा बैराज में आज छोड़े जाएंगे कछुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा बैराज में आज छोड़े जाएंगे कछुए
विज्ञापन
गंगा बैराज में आज छोड़े जाएंगे कछुए
बिजनौर। नजीबाबाद रेंज में तीन तस्करों के पास से मिले कछुओं को शुक्रवार को गंगा बैराज में छोड़ा जाएगा। तीनों तस्करों को वन विभाग के दरोगा ने चालान कर दिया है।
वन विभाग के दरोगा शंकरनाथ गोस्वामी बुधवार को गांव में गुलदार दिखाई देने की सूचना पर जा रहे थे। तभी जोगीरंपुरी मार्ग पर उन्हें तीन युवक संदिग्ध हालात में खड़े दिखाई दिए। उनके पास बड़ा बैग था। वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके बैग में 26 कछुए निकले। कर्मचारियों ने तीनों तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान सोनू, तूफान व गोविंदा के रूप में की गई। आरोपियों का कहना है कि उन्हें यह बैग एक बूढ़े से मिले थे। उन्हें पता नहीं था कि बैग में कछुए हैं। वन विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को कछुओं को काफी देर तक पानी में रखा। नजीबाबाद रेंजर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कछुओं को शुक्रवार को गंगा बैराज में छोड़ा जाएगा।