फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Turned that way where death was waiting

उस रास्ते मुड़ गए जहां इंतजार कर रही थी मौत

Fri, 07 Jul 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 07 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Turned that way where death was waiting
एनएच 74 पर भीषण दुर्घटना के बाद बचाव कार्य के िलए रस्सियों को बांधते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में हरिद्वार जाने के लिए निकला लखीमपुर खीरी का टंडन परिवार उस जगह हादसे का शिकार हुआ, जो इनके रास्ते में पड़ता ही नहीं था। धामपुर से इनको हरिद्वार के लिए मुड़ना था, लेकिन यह दूसरी दिशा में शेरकोट व काशीपुर की ओर मुड़ गए और  गांव सुहागपुर के सामने उनकी कार सामने से आ रही बस से टकरा गई। नौ लोगों की मौत के बाद जमा हुए लोगों में परिवार के प्रति संवेदना थी तो साथ ही चर्चा भी थी कि काल वहीं खींचकर ले जाता है, जहां मौत लिखी होती है। यही इनके साथ भी हुआ, धामपुर से उस रास्ते पर मुड़ गए, जहां रास्ते में मौत इनका इंतजार कर रही थी। 
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के मोहल्ला कपूरथला के इमली चौराहा निवासी अनिल टंडन के तीन बेटों में राहुल सबसे बड़ा, रजत दूसरे नंबर का व रोहित सबसे छोटा था। लखीमपुर खीरी में टंडन परिवार का मारुति कार का शोरूम और आटा मिल है। शहर के बड़े कारोबारियों में इस परिवार की गिनती होती है। हादसे के वक्त राहुल घर पर ही था, बाकी दोनों भाई परिवार के सदस्यों को लेकर घर से निकले थे। आमने-सामने से जिस तरह दोनों वाहनों में भिड़ंत हुई उससे अनुमान लगाया जा रहा था कि ये लोग हरिद्वार से लौट रहे थे। लेकिन परिवारीजनों के आने के बाद पता चला कि ये लोग हरिद्वार जा रहे थे और बुधवार रात करीब 11 बजे लखीमपुर खीरी से हरिद्वार के लिए चले थे।
विज्ञापन


लखीमीपुर खीरी से यह मुरादाबाद होते हुए धामपुर पहुंचे। धामपुर से इन्हें हरिद्वार के लिए मुड़ना था लेकिन यह गलत दिशा में मुड़ गए और चार-पांच किलोमीटर गलत दिशा में चले गए। सुबह का समय था और बारिश भी हो रही थी, इसके चलते किसी से रास्ता पता भी नहीं कर पाए होंगे। परिवारीजन उस घड़ी को कोस रहे हैं, जब ये लोग घूमने के लिए घर से निकले थे। राहुल के मुताबिक कई दिनों से हरिद्वार घूमने का कार्यक्रम बन रहा था। हरिद्वार से सब लोग रिश्तेदारी में घूमने देहरादून जाते। बुधवार रात 11 बजे इन्नोवा में सवार होकर परिवार के सभी सदस्य खुशी-खुशी हरिद्वार जाने के लिए निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed