फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tue hot, the mercury reached 42 degrees

गर्म रहा मंगल, पारा 42 डिग्री पर पहुंचा

Tue, 17 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 17 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tue hot, the mercury reached 42 degrees
Avoids scorching young women - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के नगीना में पश्चिम की गर्म हवा के चलते पिछले तीन वर्षों का मई माह का सबसे गर्म दिन मंगलवार रहा। अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। उधर, गर्मी का सबसे अधिक असर आम की फसल पर पड़ा है। कृषि अनुसंधान मौसम वैधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के मुताबिक मंगलवार मई माह का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन


 सुबह के समय न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस व आर्द्रता 56 प्रतिशत, जबकि दुपहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व आर्द्रता 16 प्रतिशत रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2014 के मई माह में पारा 40.4 डिग्री, वर्ष 2015 मई माह में 41.5 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया था। भीषण गर्मी के चलते जनजीवन प्रभावित है।


उधर, आम कारोबारी यामीन उर्फ मिन्ना का कहना है कि वर्षा न होने के कारण आम की फसल प्रभावित हो रही है। उसे बचाने के लिए पंपों से पानी देकर बचाव किया जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग के प्रेक्षक का कहना है कि पारा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण अभी तक बारिश नहीं होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed