फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Truck overturned on the highway, people were troubled for 20 hours

हाईवे पर पलटा ट्रक, 20 घंटे परेशान रहे लोग

Thu, 13 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned on the highway, people were troubled for 20 hours
हाईवे पर पलटा ट्रक, 20 घंटे परेशान रहे लोग
विज्ञापन

हल्दौर। गांव अम्हेड़ा के प्राथमिक विद्यालय के नजदीक पिलाई के पट्टे से लदा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। इससे ट्रक का चालक व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक के हाईवे पर पलट जाने से करीब 20 घंटे तक वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दोनों घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया और ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु किया।

जनपद रामपुर के थाना टांडा के गांव लक्ष्मीपुर निवासी चालक जितेंद्र सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ मंगलवार की रात करीब 11 बजे ट्रक में पिलाई के पट्टे लादकर यमुनानगर जा रहे थे। मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे के समीप स्थित गांव अम्हेड़ा के प्राथमिक विद्यालय के नजदीक ट्रक सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। जिससे ट्रक चालक और उसका साथर घायल हो गया। ट्रक के सड़क पर पलट जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। करीब 20 घंटे बाद ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed