{"_id":"6a0a0bff6093d7f6450de834","slug":"truck-collides-with-container-driver-dies-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-179849-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कंटेनर से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कंटेनर से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर-बैराज मार्ग पर रविवार की सुबह छह बजे ट्रक और कंटेनर टकरा गए। इसमें ट्रक चालक रविंद्र (45) की मौत हो गई।
जम्मू से कानपुर जा रहा अनाज से लदा हुआ ट्रक बिजनौर बैराज मार्ग पर मित्तल पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी बिजनौर की ओर से बैराज की दिशा में जा रहे कंटेनर से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ट्रक चालक रविंद्र निवासी गांव शाहपुर बालियान थाना फरीदपुर बरेली गंभीर रुप से घायल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को अस्पताल भिजवाया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक और कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। मृतक ट्रक चालक के भाई की तहरीर पर कंटेनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी लगने से हादसा होना सामने आया है।