{"_id":"57b366cf4f1c1b705e6eaee2","slug":"truck-bike-ki-takkar-baccha-kuchla","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई बाइक, पहिए से कुचला बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई बाइक, पहिए से कुचला बच्चा
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में हाईवे पर मदरसे के सामने सड़क पर जलता हुआ ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में पुराना धामपुर चुंगी के पास मंगलवार की शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। भीड़ ने अग्निशमन विभाग के वाहन में भी तोड़फोड़ कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह और सीओ अशोक यादव ने भीड़ को समझाबुझाकर उनके गुस्से को शांत किया।
गांव पुराना धामपुर के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव का फैजान टैंपू चालक है। मंगलवार करीब साढ़े सात बजे फैजान बाइक से अपनी पत्नी और आठ माह के पुत्र साद को लेकर कहीं जा रहा था। हाईवे पर मदरसे के सामने ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होने से आठ माह का साद ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फैैजान और उसकी पत्नी को भी गंभीर चोट आई हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना से नाराज भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की सूचना पर आग बुझाने को मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर भी भीड़ ने हमला बोल दिया। गाड़ी के शीशों को तोड़ डाला। दमकल गाड़ी का चालक शीशे लगने से जख्मी हुआ है। एसडीएम और सीओ ने भीड़ को समझा कर बच्चे को शव का कब्जे में ले लिया। इस घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
दरोगा की भीड़ ने नहीं सुनी
लोगों का कहना है कि जब हादसा हुआ तो अचानक महेश चंद दरोगा मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। मगर, किसी ने उनकी नहीं मानी। दरोगा ने भीड़ के गुस्से को देख अधिकारियों को फोन कर मौके पर आने की सूचना दी।
फोन कर कटवाई बिजली
मामले को बढ़ता देख मीडिया कर्मियों ने एसडीओ शुभम खडैत को फोन पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई।। लोगों का कहना है कि जब सूचना के बाद भी सुनवाई कम हुई तो उन्होंने घटना के बारे में एएसपी डा. धर्मवीर सिंह को अवगत कराया। एएसपी को अवगत कराने के बाद धामपुर और अफजलगढ़ सीओ सर्किल की पुलिस ने मौके पर पुहंच कर स्थिति को संभाला। उधर, पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार ने भी सभासदों को साथ लेकर भीड़ को समझाने का प्रयास किया। हालांकि वे भी भीड़ को समझाने में विफल रहे।