फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Troubleshooting is possible only by worshiping the Guru.

गुरु की उपासना से ही संकट निवारण संभव

Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Troubleshooting is possible only by worshiping the Guru.
धामपुर में श्रीराम मंदिर आश्रम में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर पूजन करते महंत राधेश्याम व्यास व श्र? - फोटो : DHAMPUR
गुरु की उपासना से ही संकट निवारण संभव
विज्ञापन

धामपुर। मोहल्ला साहुवान स्थित श्री राममंदिर आश्रम पीठाधीश्वर महंत श्री राधेश्याम जी महाराज ने कहा कि गुरु ही शिवरूप होता है। गुरु की पूजा करने व दर्शन मात्र से ही जीवन के संकट दूर होते हैं। ईश्वर भक्ति मिलती है और जीवन में सदैव खुशहाली रहती है।

मानव सेवा विश्व कल्याण चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से श्री राम मंदिर आश्रम में आयोजित 31 दिवसीय रुद्राभिषेक, शिव महापुराण कथा एवं सनातन ज्ञानामृत कथा के शुभारंभ के दौरान महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा वेद व्यास का जन्मदिन है। यह दिन समस्त गुरुओं की पूजा का दिन है, जिसके फलस्वरूप पूरे वर्षभर में जाने अनजाने में किए पाप तापों से मुक्ति एवं ईश्वर भक्ति की प्राप्ति होती है। इसलिए सभी को प्रतिवर्ष सदगुरु की पूजा श्रद्धा, विश्वास, प्रेम और समर्पण से करनी चाहिए। इससे सद्गुरु का पूूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होता है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान इंद्रपाल जीत मुहाली चंडीगढ़ परिवार के सदस्यों के साथ रहे। पूजन पंडित आचार्य कन्हैया मिश्रा ने वैदिक मंत्रों के बीच संपादित कराया। शिव महापुराण कथा आचार्य मंहत शशिकांत वशिष्ठ से सुनाई। इस मौके पर राहुल देव शर्मा, गिरीशचंद शर्मा, सर्वेश कुमारी जालंधर, ब्रजबिहारी, सौरव वशिष्ठ, गौरव वशिष्ट, माया देवी, गीता देवी, गीताजंलि वशिष्ठ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed