फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trouble mounts for 34 businessmen in Bhaguwala after receiving notices

Bijnor News: भागूवाला में नोटिस मिलने पर 34 कारोबारियों की बढ़ीं मुश्किलेें

Sun, 07 Dec 2025 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Trouble mounts for 34 businessmen in Bhaguwala after receiving notices
भागूवाला में यहां बनाया जाना है फोरलेन का बस स्टैंड। स्रोत-ग्रामीण
भागूवाला/नजीबाबाद। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन हाईवे के पास भागूवाला में 34 कारोबारियों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी बिजनौर द्वारा जमीन से संबंधित कागजात मांगे जाने से कारोबारियों में अफरातफरी मची है। अनेक कारोबारी ऐसे हैं जिनकी जमीन राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम नहीं है।
विज्ञापन

काशीपुर से हरिद्वार फोरलेन हाईवे भागूवाला से होकर गुजरता है। भागूवाला में हाईवे किनारे खसरा संख्या 469, 751 और 752 क्षेत्र में बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव है। भूमि अध्यापित अधिकारी बिजनौर की ओर से हाईवे के आसपास कारोबार करने वाले 34 कारोबारियों को भूमि अधिग्रहण के संबंध में नोटिफिकेशन की जानकार के साथ भूमि संबंधित समस्त कागजात विभाग को मुआवजे धनराशि के लिए भेजने को कहा गया है। जिन लोगों को नोटिस जारी हुए हैं उनमें जमीर, वीरेंद्र, खुदा बख्श, सुनीता देवी, जयवती, आबिद, शकुंतला देवी, रविंद्र, ताहिर, यादराम आदि शामिल है। नोटिस में विभाग ने नवीनतम खतौनी, बैनामे की प्रति, पासबुक, अर्जित भूमि/संपत्ति के प्रतिकार का भुगतान, आधार कार्ड आदि समस्त जानकारियां उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

कारोबारियों अबरार आलम, वसीम अख्तर, नवबहार, मो. अरशद ने जिला प्रशासन से कहा कि परिवार की आजीविका के कारोबारी प्रतिष्ठान एक मात्र साधन हैं। प्रतिष्ठान हटाए जाते हैं तो अनेक परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होगा। कई कारोबारी ऐसे हैं जिन्होंने जमीन तो खरीदी है, लेकिन उनके नाम और राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कारोबारियों को निश्चित मुआवजा धनराशि मिलने के बाद ही कारोबारी प्रतिष्ठान हटाकर हाईवे अथॉरिटी को कब्जा दिलाया जाएगा। एसडीएम ने संबंधित कारोबारियों से विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी द्वारा जारी नोटिस के अनुपालन में कागजात उपलब्ध कराने, मुआवजा की प्रक्रिया पूर्ण कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed