फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Triveni will be built on PHC, medicine for all three will be available at one place

Bijnor News: पीएचसी पर बनेगी त्रिवेणी, एक ही जगह मिलेगी तीनों की पैथी की दवा

Wed, 20 Nov 2024 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Triveni will be built on PHC, medicine for all three will be available at one place
अमन कुमार शर्मा
विज्ञापन


बिजनौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों का एलोपैथिक दवा से इलाज किया जा रहा है। मगर अब पीएचसी पर तीनों पैथी की त्रिवेणी बनेंगी। जी हां, पीएचसी पर होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक यूनानी के अस्पताल भी संचालित होंगे। जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर तीनों पैथी की दवा मिल सकेगी।



ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक यूनानी पैथी को ही जगह लाया जा रहा है। इससे मरीजों को फायदा मिलेगा। मरीज को जो भी दवाई लेनी हो, वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ले सकेगा। जिला होम्योपैथिक अधिकारी ने पीएचसी पर संचालित करने के लिए 12 अस्पतालों की सूची सीएमओ कार्यालय में दी है। इन्हें नजदीकी केंद्र पर स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा जिले में 20 आयुर्वेदिक और नौ यूनानी अस्पताल चल रहे हैं। इनमें से भी कुछ अस्पताल पीएचसी पर संचालित होंगे।
विज्ञापन




----

ये होम्योपैथिक अस्पताल पीएचसी पर चलाने की तैयारी-



मिली जानकारी के अनुसार फजलपुर, मंडावली, अलादीनपुर भोगी, पुख्खेवाला, मुकरपुरी, वजीरपुर जागीर, मिलक मुकीमपुर, फीना, सिसौना, दत्तियाना, अकौंधा, इस्लामाबाद में होम्योपैथिक अस्पताल किराए के भवनों व अन्य भवनों में चल रहे हैं। जिन्हें पीएचसी पर संचालित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक अस्पताल में पहुंचते हैं काफी मरीज-



बिजनौर में संचालित होम्योपैथिक अस्पताल में रोजाना करीब 100 मरीजों की ओपीडी रहती है। जबकि आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या इसके आसपास ही रहती है।

----



वर्जन::
मुख्यालय से होम्योपैथिक अस्पतालों को पीएचसी पर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। सूची सीएमओ कार्यालय को सौंप दी है। पीएचसी का स्थलीय निरीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।....डॉ. आरती गुप्ता, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, बिजनौर


----

वर्जन::


जिले में जो आयुर्वेदिक यूनानी अस्पताल किराए के भवनों में चल रहे हैं। उन्हें पीएचसी पर संचालित किया जाएगा। इसके निर्देश मुख्यालय से मिले है। इससे पीएचसी आने वाले मरीजों को भी फायदा मिलेगा।....डॉ. राकेश कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, बिजनौर

----



वर्जन::
होम्योपैथिक विभाग की ओर से अस्पतालों को पीएचसी पर संचालित कराने का पत्र मिला है। उन्हें पीएचसी के बारेे में जानकारी दे दी गई है। जल्द ही तीनों पैथी की दवाई एक जगह मिलेंगी।....डॉ. सुशील कुमार, एसीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed