फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tricolor rally with Vande Mataram

वंदेमातरम के साथ निकली तिरंगा रैली

Sun, 14 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tricolor rally with Vande Mataram
नजीबाबाद में फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी तिरंगा रैली का नेतृत्व करते। - फोटो : NAZIBABAD
वंदेमातरम के साथ निकली तिरंगा रैली
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर में तिरंगा रैली और तिरंगा वितरण कार्यक्रम में वंदेमातरम और भारत माता के जयकारे गूंजे। फिल्म प्रोड्यूसर एवं भाजपा नेता वसीम कुरैशी, मोहम्मद यूनुस कुरैशी, लवी अग्रवाल, मोहम्मद अय्यूब, इरफान कुरैशी के नेतृत्व में पालोमल कॉलोनी से तिरंगा यात्रा निकाली गई। किसान सहकारी चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह के नेतृत्व में अमर शहीदों की स्मृति में जयघोष और वंदेमातरम गान के बीच चीनी मिल परिसर में प्रभात फेरी निकाली गई। मुंगरपुर साधन सहकारी समिति के सभापति सुरेश चंद, वरिष्ठ भाजपा नेता मास्टर रमेश सिंह, जुगनेश कुमार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई।

मंडावली क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, भाजपा नेता राजकुमार, चौ.ईशम सिंह, सुमित गुर्जर, नौबहार सिंह, राजेंद्र सिंह, नरपाल सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा जागरुकता रैली निकाली गई। एबीवीपी के जिला सह संयोजक आशीष त्यागी, अश्वनी, निखिल, जौली, पूर्णिमा रानी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। उधर, रोटरी क्लब की ओर से अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, सचिव रमाकांत वालिया, विवेक गुप्ता, शलभ अग्रवाल, नीलम अग्रवाल ने झंडा वितरण अभियान के अंतर्गत घर और प्रतिष्ठानों के लिए ध्वज वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed