फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tricolor hoisted in Julus-e-Mohammadi

जुलूस-ए-मोहम्मदी में लहराए तिरंगे

Sun, 09 Oct 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted in Julus-e-Mohammadi
नजीबाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी में राष्ट्रीय एकता का मंजर निकालते युवा। - फोटो : NAZIBABAD
जुलूस-ए-मोहम्मदी में लहराए तिरंगे
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। नगर में ईद मिलादुन्नबी अकीदत और खुशनुमा माहौल में मनाई गई। जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मुस्लिमों ने हुजूर की शान में नजराना-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस में अंजुमनों के झंडों के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराए।
अंजुमन शान-ए-मिलत के नेतृत्व में नवाब नजीबुद्दौला के मकबरे से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज हुआ। पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खां एड., इंजी. मौअज्ज्म खां, हाजी जाहिद, कारी अब्दुल वाजिद, मौलाना महफूज रजा, मुफ्ती मोइनुद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। अंजुमन शाने मिल्लत, अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा, गुलामाने रसूल, अंजुमन गुलामाने मोहम्मदी, अंजुमन वारिसे रजा, अंजुमन रजाए मुस्तफा, अंजुमन गुलामाने हुसैन सहित क्षेत्र की कई अंजुमनों ने इस्लाम मजहब से जुड़े मंजर, नसीहतों सहित अनेक मंजर पेश किए। अंजुमनों की ओर से हामिद हुसैन, मो.सलीम, हाजी यासीन, नोमान अहमद, नईम सैफी, मो.यूनुस, मो.फिरोज ने अंजुमनों का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी में हाजी जाहिद हुसैन, मुंशी अमीर अहमद, यासीन अलवी, शालू शाकिर, नबाव वारसी, अलताफ हुसैन, यासीन अलवी, डॉ. मुजुब रहमान, मो. खालिद, सूफी लियाकत हुसैन, मौलाना मतलूब खां, फराज खां, शबाज खां शामिल रहे। जुलूस मछली बाजार में पहुंचकर संपन्न हुआ। उधर, जलालाबाद के गांव कल्हेड़ी में मुंशी इरफान, ग्राम प्रधान मो. जाकिर, सूफी अतीक अहमद, इंजी. फहीम, मुंशी इरफान के नेतृत्व में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी उत्साह के साथ निकाला गया। सैय्यद शाह विलायत की मजार से शुरू हुआ जुलूस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरा। कई जगह जुलूस का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed