{"_id":"60e1eaa28ebc3e7375213302","slug":"tributes-paid-to-martyr-bhudev-and-gajendra-on-sacrifice-day-bijnor-news-mrt54586085","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस पर शहीद भूदेव और गजेंद्र को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस पर शहीद भूदेव और गजेंद्र को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिदान दिवस पर शहीद भूदेव और गजेंद्र को दी श्रद्धांजलि
बिजनौर। एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से दो वीर शहीदों को उनके बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इन दोनों के पैतृक गांवों में जाकर उनके स्मारक स्थलों पर इन शहीदों को याद किया गया।
एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केशव सिंह के अनुसार ग्राम सिसौना निवासी 5-जाट रेजिमेंट में तैनात सिपाही भूदेव सिंह चार जुलाई 2005 को अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए पुख्वाड़ा क्षेत्र में आतंकवादियों से मुठभेड़ करते हुए शहीद हो गए थे। इसके अलावा ग्राम फतेहपुर कलां निवासी सिपाही गजेंद्र सिंह, (मेकेनाइज इंफैंट्री) चार जुलाई 2018 को भारत माता की रक्षा करते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए थे। नॉर्थ सिक्किम में चीन बॉर्डर पर डोकलाम क्षेत्र में अपने अन्य साथियों के साथ रेकी करते हुए गहरी खाई में गाड़ी गिर जाने से शहीद हुए थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष केशव सिंह, पवन कुमार, समरपाल सिंह, विकेंद्र सिंह, विनेश कुमार आदि शामिल रहे।