{"_id":"61b39a9adbaa9a179728847f","slug":"tributes-paid-to-cds-bipin-rawat-paid-silent-tribute-nazibabad-news-mrt5685021162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएस बिपिन रावत को किया नमन, दी मौन श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएस बिपिन रावत को किया नमन, दी मौन श्रद्धांजलि
विज्ञापन
नजीबाबाद में सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते मीडियाकर्मी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीएस बिपिन रावत को किया नमन, दी मौन श्रद्धांजलि
नजीबाबाद। सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की मौत को राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति बताते हुए कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं की गईं।
शिव शक्ति धाम मंदिर परिसर सीकेआई चौराहे पर मीडियाकर्मियों ने सीडीएस बिपिन रावत को नमन करते हुए मौन श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में कारोबारी कपिल सराफ, सुमंत, जितेंद्र जैन, राजपाल चौहान, अवधेश शर्मा, नवाब अली, अनिल सक्सेना, चरणजीत सिंह, अर्जेंद्र राजपूत, मयंक कश्यप, सोनू आदित्य, कुलदीप राजपूत सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में बृजराज सिंह, ग्राम प्रधान मोहम्मद अली, जगमीत सिंह जीत सहित अनेक ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे। उधर, अधिवक्ता अभिनव अग्रवाल के आवास पर हुई श्रद्धांजलि सभा में सीडीएस बिपिन रावत को नमन करते हुए मौन श्रद्धांजलि दी गई। नमो फाउंडेशन के सुशील राजपूत, मनोज कुमार, पवन कुमार, रविंद्र काकरान ने सीडीएस बिपिन रावत व उनके साथियों को श्रद्धांजलि दी।
नांगलसोती के चौक बाजार में पूर्व सैनिक सुशील शुक्ला, विजय राणा, संजीव कुमार, वीरेंद्र शर्मा ने सीडीएस बिपिन रावत की मृत्यु को देश की बड़ी हानि बताया। आरबीएस इंटर कॉलेज नांगलसोती के प्रधानाचार्य राजीव चौहान, संजय कुमार, हेमेंद्र चौधरी, हरवेश आदि शिक्षकों ने श्रद्धांजलि सभा में जनरल बिपिन रावत को नमन करते हुए उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा।