फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tribute to Pandit Deen Dayal Upadhyay

पंडित दीन दयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

Thu, 11 Feb 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tribute to Pandit Deen Dayal Upadhyay
पंडित दीन दयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

चांदपुर। द हेजलमून स्कूल चांदपुर के छात्रों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बृहस्पतिवार को विद्यालय में हुए कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छत्राओं व शिक्षकों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस की स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कक्षा छह के छात्र शाद, कक्षा नौ की छात्रा जाहन्वी व रूहिना ने अंग्रेजी माध्यम में अपने विचार प्रस्तुत किए। सात की छात्रा अनुष्का व इशिका, आठ की छात्रा जुवेरिया व अलंकृता, नौ से मीनल व श्रेया ने हिंदी माध्यम से पंडित उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूल निदेशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने कहा कि छात्रों को राष्ट्र की एकता व विकास में वृद्धि की भावना को अपने भीतर बनाए रखना चाहिए।
प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने छात्रों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन आदर्शों का महत्व समझाते हुए उनके जीवन संघर्षों से शिक्षा लेकर कठिन परिश्रम करने, अपने देश व राष्ट्र के विकास में सहयोग भाव को बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

हल्दौर में भाजपा कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधायक ओम कुमार ने पंडित दीनदयाल उनके बताए आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, अनिल सिंह, दर्पण रावल, लक्ष्मीकांत वर्मा, विपुल चौधरी, सत्यदेव राणा, ऋषभ रस्तोगी, चरणजीत सिंह मिक्का, शुभम रस्तोगी, रेखा यादव, पीयूष चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed