{"_id":"68e410141ee9e18d910cef84","slug":"tribute-paid-to-mahendra-singh-tikait-by-offering-sacrifice-in-the-havan-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-162084-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसानों ने हवन में आहुति देकर महेंद्र सिंह टिकैत को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसानों ने हवन में आहुति देकर महेंद्र सिंह टिकैत को दी श्रद्धांजलि
Tue, 07 Oct 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गन्ना समिति में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उनकी चित्र पर पुष्प अर्पित करते
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी सुनील प्रधान के नेतृत्व में काफी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान सोमवार सुबह 8 बजे गन्ना समिति बिजनौर के परिसर में एकत्र हुए। यहां किसानों ने हवन में आहुति देकर व चित्र पर पुष्प अर्पित कर भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांंजलि दी।
इस दौरान विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने हमें अपने हकों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना सिखाया। किसानों को अपनी आवाज मुखरता से उठाने को भाकियू जैसा मंच दिया। किसानों को सदैव अपने हकों के प्रति जागरूक रहना है। उनके के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जिला मुख्य महासचिव मुकेश जंघाला ने कहा कि चौधरी साहब ने गरीब किसान मजदूर को बोलना और अपने हको की लड़ाई लड़ना सिखाया। गोष्ठी में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और समाधान के लिए रणनीति बनाई गई।
विजयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, राम अवतार सिंह, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, युवा जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह संधू, राजेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राणा संदीप त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -