{"_id":"628144b682d829393843ef6f","slug":"tribute-paid-to-baba-mahendra-singh-tikait-from-yagya-bijnor-news-mrt5887428101","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ से दी बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ से दी बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
बिजनौर में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाकियू कार्य?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यज्ञ से दी बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि
बिजनौर। भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाकियू संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर गन्ना समिति में यज्ञ का आयोजन किया गया और आहुति देकर बाबा टिकैत को श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल व एक निजी अस्पताल में शिविर लगाकर रक्तदान किया। साथ ही गन्ना समिति के बाहर राहगीरों को शरबत पिलाया।
कार्यक्रम में भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, प्रदेश महासचिव ठाकुर रामौतार सिंह, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को अपने हकों के लिए लड़ना सिखाया। उनसे पहले किसान की कोई सुनने वाला नहीं था। आज किसान अपने हक के लिए लड़ता है और हक पाता है। राष्ट्रीय सचिव धीर सिंह बालियान की अध्यक्षता एवं महासचिव नरदेव सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में सरदार संदीप सिंह, परवेज पाशी, ललित तेलीपुरिया, मुनिदेव सिंह, प्रशान्त कुमार, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, जिला संरक्षक मास्टर विजयपाल सिंह, सुरपाल सिंह, लुधियान सिंह, अल्वेल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष स्योहारा गजेंद्र टिकैत, कविराज सिंह, संदीप त्यागी, वीर सिंह डबास, जय सिंह, राजेंद्र सिंह सरदार परमजीत सिंह संधू, रवि शेखर तोमर, राहुल चौहान, सन्नी चौधरी आदि उपस्थित रहे। इससे पहले आचार्य देवेंद्र चौहान ने यज्ञ किया और भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह के यजमान रहे।