{"_id":"68bb2d05fd04ca05a10e7ffb","slug":"trial-conducted-for-movement-of-heavy-vehicles-on-bijnor-barrage-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-159351-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर बैराज पर भारी वाहनों की आवाजाही के लिए किया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर बैराज पर भारी वाहनों की आवाजाही के लिए किया ट्रायल
Sat, 06 Sep 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज के पुल पर बड़े वाहन निकलवाकर ट्रायल लेते अधिकारी स्रोत विभाग
बिजनौर। बिजनौर बैराज के पुल पर बस और कार दौड़ रही हैं, मगर अब भारी वाहनों के लिए पुल को खोला जाना बाकी रह गया है। शुक्रवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने बिजनौर बैराज के पुल पर 12 टायरा ट्रक दौड़ाकर ट्रायल किया।
ट्रक के पुल से गुजरते वक्त तकनीकी जांच की गई। यह जांच दो दिनों तक चलनी है। जिसमें यह देखा जाएगा कि भारी वाहनों का आवागमन पुल के लिए सुरक्षित रहेगा या नहीं। ब्रिज एक्सपर्ट की टीम इस ट्रायल के बाद ही भारी वाहनों की आवाजाही की तारीख तय करेगी।
बता दें कि बृहस्पतिवार से पुल पर बस दौड़ रही हैं जबकि एक सितंबर को कारों की आवाजाही के लिए हरी झंडी दे दी गई थी। 8 अगस्त को बैराज के गेट नंबर 20 और 21 के बीच स्लैब हिलता हुआ पाया गया था। जिसके बाद वाहनों के लिए बैराज को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
जांच में राम धारा के स्लैब में लगे गार्डर और पिलर के बीच वाले बेयरिंग खराब मिले थे। हालांकि मरम्मत करते हुए राम धारा के इसलिए वाले बेयरिंग को बदल गया। इसके साथ ही गेट नंबर 28 पर भी स्लिप के पेडस्टल फिर से बनाए गए थे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के के एसडीओ आशीष शर्मा ने बताया कि पुल पर मालवाहक ट्रक और भारी वाहनों की आवाजाही के लिए ट्रायल किया गया है। जल्द ही ट्रकों की आवाजाही भी चालू होने की उम्मीद है।