फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trees fell due to storm and rain, power supply stalled

आंधी तथा बारिश से पेड़ गिरे, विद्युत आपूर्ति ठप

Thu, 02 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Trees fell due to storm and rain, power supply stalled
आंधी तथा बारिश से पेड़ गिरे, विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

बिजनौर। बुधवार रात आंधी के साथ आई बारिश में जिले कीविद्युत व्यवस्था चौपट हो गई। जगह-जगह पेड़ गिरने से विद्युत लाइनें टूट गईं। करीब एक दर्जन फाल्ट है। निगम कर्मचारी मरम्मत में लगे हैं। जिले में बुधवार रात करीब तीन बजे से आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई थी। थोड़ी देर बाद बिजली गुल हो गई। सुबह जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो आवास विकस, काजीपाड़ा, नई बस्ती, विदुर कुटी रोड, मेन बाजार रोड, ईदगाह रोड के उपभोक्ताओं ने बिजली अधिकारियों को फोन करने शुरू कर दिए। आरोप है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिले। केवल बारिश से फाल्ट कहकर फोन काट दिया गया। फाल्ट ठीक होने के बारे में नहीं बताया। बिजली ठप होने से पेय जल सप्लाई प्रभावित हुई है। एसडीओ प्रथम राहुल गौतम ने बताया कि ईदगाह रोड पर बिजली लाइन पर पेड़ गिरा है। कुछ जगह आंधी से तार टूटे हैं। कई जगह इंसुलेटर खराब हुए हैं। कर्मचारी सुबह से ही मरम्मत मे लगे हैं। कुछ जगह सप्लाई बहाल हो गई है। जल्द सभी अन्य स्थानों की भी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed