फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trees broken by storm, power interrupted for 14 hours

आंधी से टूटे पेड़, 14 घंटे बाधित रही बिजली

Sun, 27 Jun 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Trees broken by storm, power interrupted for 14 hours
आंधी से टूटे पेड़, 14 घंटे बाधित रही बिजली
विज्ञापन

नगीना। शुक्रवार की रात्रि तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश से पुरानी तहसील परिसर में स्थित पुराना बड़ा पेड़ कैंटीन के छप्पर पर आ गिर गया। वहीं कुछ स्थानों पर बिजली के तार भी टूट गए। इससे क्षेत्र में करीब 14 घंटे तक बिजली बाधित रही।
नगीना में शुक्रवार की रात्रि से शनिवार सुबह तक तेज वर्षा व आंधी के बीच बिजली के तारों पर गिरे पेड़ों से करीब 14 घंटे नगीना की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि से शनिवार सुबह तक क्षेत्र में 68.6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। उधर गोयल पब्लिक स्कूल के पास गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर पेड़ के गिर जाने से विद्युत आपूर्ति रात्रि करीब 12 बजे से शनिवार दोपहर दो बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत अंकित कुमार का कहना है कि तारों पर गिरे पेड़ों को हटवाने के लिए काफी संख्या में कर्मचारियों को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि धामपुर रोड पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। उधर पुरानी तहसील परिसर में खड़ा पेड़ रात्रि के समय गिरा अन्यथा दिन में गिरने से एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed