फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tree cutters caught using AI cameras

Bijnor News: एआई कैमरों की निगरानी से पेड़ काटने वालों को पकड़ा

Sun, 04 Oct 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Tree cutters caught using AI cameras
कालागढ़। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में एआई कैमरों की तकनीक की निगरानी ने नलकट्टा में खैर के हरे पेड़ को काटते हुए पांच लोगों को पकड़वा दिया।
विज्ञापन

इन दिनों वनों में निगरानी के लिए आधुनिक एआई कैमरे लगा दिए गए हैं। रिजर्व की सोनानदी रेंज के कालागढ़ पश्चिमी बीट के गश्ती दलों को एआई कैमरे से कंडी मार्ग के निकट पांच लोग खैर के हरे पेड़ को काटते नजर आए। जैसे ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा तो दो आरोपी पकड़ में आ गए जबकि तीन भाग निकले। वन विभाग ने मौके से एक आरा, एक कुल्हाड़ी, दो कारतूस 12 बोर एक आल्टो कार संख्या को जब्त कर लिया। पांचों आरोपियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार मडैया हटटू निवासी बाजपुर दलजीत सिंह व अजय को मौके से पकड़ा गया है। रामपुर काजी, किलाखेड़ा निवासी विशाल, खदरी बढ़ापुर निवासी अंग्रेज सिंह व पलविंदर सिंह फरार हैं।


उप वन संरक्षक तरुण एस ने बताया कि एआई कैमरों से वन व वन्यजीवों के संरक्षण व वन अपराधों के नियंत्रण में कामयाबी मिल रही है। घटना को देखते हुए सोनानदी कालागढ़ मार्ग पर गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed