फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Treatment of 5295 in Chief Minister Health Fairs

मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 5295 का उपचार

Mon, 08 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Treatment of 5295 in Chief Minister Health Fairs
मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 5295 का उपचार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में 5295 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर औषधि वितरण किया गया। इनमें 1874 पुरुष, 2560 महिलाएं और 861 बच्चे शामिल रहे। इनमें से विशेष जांच एवं उपचार की आवश्यकता वाले 24 मरीजों को उच्च स्तरीय जांच और उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कुल 301 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य मेलों में प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अलावा आयुष विंग, आईसीडीसीएस विभाग, आईएमए आदि का भी सहयोग रहा।

सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने कहा कि शासन की मंशा है कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित कराकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके आसपास में समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जिससे वे स्वस्थ रह सकें। सीएमओ ने बताया कि हर इन मेलों में करीब करीब सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। अगर किसी को विशेष जांच अथवा उपचार की आवश्यकता है तो संबंधित मरीज हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जाता है। इस दौरान खून की कमी के 76, श्वांस रोग के 417, डाइबिटीज के 362, उदर रोग के 485, चर्म रोग के 1058, टीबी के पांच रोगियों का नि:शुल्क परीक्षण कर उपचार किया गया। इनमें से 24 रोगियों को विशेष जांच और उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। कोविड-19 हेल्प डेस्क के माध्यम से वहां पर आने वाले मरीजों को जागरुक किया गया। करीब 466 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। लगभग 289 मरीजों की खून की जांच की गई। जिन मरीजों में खून की कमी पाई गई, उन्हें आयरन फॉलिक एसिड की टैबलेट दी गई। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 301 गोल्डन कार्ड बनाये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed