फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Treatment of 4973 patients in mass health fairs

जन आरोग्य मेलों में 4973 मरीजों का इलाज

Mon, 01 Mar 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Treatment of 4973 patients in mass health fairs
जन आरोग्य मेलों में 4973 मरीजों का इलाज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में प्राथमिक और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। जिले भर में कुल 62 स्थानों पर लगे स्वास्थ्य मेलों में 4973 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया और औषधियां वितरित की गईं। इनमें से 27 मरीजों को उच्च स्तरीय जांच और उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। कोविड हेल्प डेस्क पर 1465 मरीज पहुंचे, इनमें 351 लोगों के रैपिड एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट किए गए। 252 लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए गए।
शासन के निर्देश पर हर रविवार को जिले में संचालित प्राथमिक और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाता है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार को एंड स्वास्थ्य केंद्रों पर मेलों में 105 चिकित्सकों और 645 पैरामेडिकल स्टाफ की डयूटी लगाई गई थी। मेलों में आए विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 4973 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाई दी गई। इनमें 1716 पुरुष, 2342 महिलाएं और 915 बच्चे शामिल रहे। इनमें से 27 मरीजों को उच्च स्तरीय जांच और उपचार की आवश्यकता होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
कासमपुरगढ़ी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुरगढ़ी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.सर्वेश निराला ने आयुष्मान योजना के बारे में बताया कि जो लोग इससे वंचित हैं, ऐसे गरीब लोगों को जो इस योजना के पात्र हैं उन्हें जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। मेले में होम्योपैथिक चिकित्सक तैय्यब आमिर व डा.राजकुमार ने सैकड़ों मरीजों का स्वाथ्य परिक्षण किया तथा मुफ्त दवाएं दीं। मुख्यमंत्री के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास परियोजना के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने स्टाल सजाए तथा कोरोना वायरस आदि से बचाव की लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डा.राजकुमार, डा.सर्वेश निराला, सीडीपीओ रीता देवी, मुख्य सेविका बिंदु सिंह, शिखा चौहान, शमा परवीन, चेतन देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed