फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transport Minister inaugurated library, open gym and statue

परिवहन मंत्री ने किया पुस्तकालय, ओपन जिम और प्रतिमा का लोकार्पण

Fri, 07 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Transport Minister inaugurated library, open gym and statue
धामपुर के शिवाजी पार्क में संपादकाचार्य पंडित रूद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय भवन के लोकार्पण पर कार? - फोटो : DHAMPUR
परिवहन मंत्री ने किया पुस्तकालय, ओपन जिम और प्रतिमा का लोकार्पण
विज्ञापन

धामपुर। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने कहा है कि व्यक्तित्व निर्माण में किताबों की अहम भूमिका है। किताबें ही जीवन का आधार व प्रेरणा का पुंज हैं। पुस्तकें जीवन की दशा और दिशा को बदल देती हैं। उन्होंने विनोबा भावे की पुस्तक स्त्री शक्ति द सीक्रेट की भी चर्चा की।
संपादकाचार्य पंडित रूद्र दत्त शर्मा समिति द्वारा शुक्रवार को पालिका के शिवाजी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने नवनिर्मित पुस्तकालय, पंडित रूद्रदत्त शर्मा की प्रतिमा का लोकार्पण और पालिका की ओर से स्थापित ओपन जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय नागरिकों को सही दिशा और दशा का निर्धारण करने में सहायक होगा। ओपन जिम से लोगों की सेहत बनेगी। इससे पहले राज्यमंत्री अशोक कटारिया, आरएसएम डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर लाल शर्मा, डा. सूर्यमणि रघुवंशी, डा. पंकज भारद्वाज, नरेंद्र गुप्ता एवं समाजसेवी अतुल कुमार गुप्ता आदि ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर के दो वरिष्ठ साहित्यकारों दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, हरिकांत शर्मा और दो योग प्रशिक्षकों प्रशांत त्यागी, योगाचार्य अशोक कुमार गोयल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, विवेक अग्रवाल, डा.एनपी सिंह, यशपाल तुली, सभासद अजय मित्तल, तरुण विश्नोई, जितेंद्र गोयल, सुरेंद्र सिंह बॉबी, जसप्रीत सिंह रॉकी, प्रमोद अग्रवाल भूपेंद्र सैनी, मोहम्मद दानिश, फरीद डॉन, इमरान अहमद, सोनू बाल्मीकि, धामपुर शुगर मिल के जीएम प्रशासन विजय गुप्ता, सरदार सतवंत सिंह सलूजा, डॉ. अनिल शर्मा अनिल, नवचेतन शर्मा, सुभाष चौहान, दिनेश शर्मा, अरुण शर्मा, अशोक अग्रवाल, अशोक गोयल, संजय अग्रवाल, आरएसएस के जिला प्रचारक रामपाल सिंह, हरीश चंद, नरेश सैनी, हरिओम शर्मा, अनिल शर्मा, शिवांश शर्मा, संजीव शर्मा, डॉक्टर सुरेश चौधरी, नितिन अग्रवाल, डॉ सौरभ पार्थ रहे। संचालन संयोजक मनोज कुमार कात्यायन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed