फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transport Corporation's income froze in winter

Bijnor News: सर्दी में ठिठुर गई परिवहन निगम की आय

Fri, 02 Jan 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation's income froze in winter
बिजनौर। सर्दी में जनमानस के ठिठुरने से परिवहन निगम की आय भी ठिठुर गई है। सर्दियों में प्रतिदिन करीब तीन लाख रुपये की आमदनी घटने से निगम को राजस्व की हानि हो रही है। फरवरी माह से ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। बिजनौर डिपो की बसों में पहले रोजाना करीब 30 हजार यात्री सफर कर रहे थे। मगर, सर्दी बढ़ने पर करीब 22 हजार यात्री ही सफर कर रहे हैं। वहीं, डिपो की प्रतिदिन आय 18 लाख से घटकर 15 लाख रुपये के आसपास पहुंच गई है। वहीं, यात्री न मिलने से बसें देरी से चल रही हैं। कोहरा छाने से बस संचालन में दिक्कत हो रही है। धीमी रफ्तार से बस अपनी मंजिल तक पहुंच रही है। सुबह के समय संचालित होने वाली बसों को अधिक समस्या हो रही है। यह समस्या जनवरी माह में भी बनी रहेगी। कम यात्री लेकर ही बस अपनी मंजिल की ओर रवाना हो रही हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि दिसंबर माह में प्रतिदिन करीब आठ हजार कम यात्री रोडवेज बस में सफर कर रहे हैं। इससे डिपो की आय भी प्रभावित हुई। मौसम साफ होने के बाद ही यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed