फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transport Corporation ready for Bhaiya Dooj, double the trips

Bijnor News: भैयादूज के लिए परिवहन निगम तैयार, बढ़ाए दोगुने फेरे

Sat, 02 Nov 2024 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation ready for Bhaiya Dooj, double the trips
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। भैयादूज को लेकर परिवहन निगम ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। स्थानीय रूटों पर रोडवेज बसों के दोगुने फेरे बढ़ाए गए हैं। क्योंकि स्थानीय रूटों पर ही यात्रियों की अधिक भीड़ रहेगी। बिजनौर डिपो से अलग-अलग रूटों पर 136 बसों का संचालन किया जा रहा है। भैयादूज पर बहन भाइयों का तिलक करने के लिए उनके घर जाती है। ऐसे में रोडवेज बसों में यात्रियों की अधिक भीड़ रहेगी। इसके चलते निगम ने बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए हैं। भैयादूज पर बिजनौर से धामपुर, नजीबाबाद, नगीना, भागूवाला, चांदपुर, मुरादाबाद, मेरठ मार्ग पर यात्रियों की अधिकता रहती है। जिसके चलते इन मार्गो पर बसों के दोगुने फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं शनिवार को तीन बजे के बाद बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी।

यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों को निर्धारित काउंटर पर पहले ही खड़ा किया गया। ताकि यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचाने वाली बस को ढूंढने में कोई परेशानी न हो। आने वाले दिनों में बसों में काफी भीड़ रहेगी। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed