फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transport Corporation busy in preparations for UP Police exam

Bijnor News: यूपी पुलिस परीक्षा की तैयारियों में जुटा परिवहन निगम

Thu, 15 Feb 2024 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation busy in preparations for UP Police exam
-जिले में दो दिन में 64 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन

-दो दिन अधिक भीड़ होने पर बढ़ाए जाएंगे रोडवेज बसों के फेरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी पुलिस परीक्षा कराने को लेकर परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारी में जुट गया है। भीड़ बढ़ने पर सभी मार्गों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। परीक्षा को लेकर सामान्य से अधिक यात्री होने से रोडवेज बसों में भीड़ अधिक रहेगी। यात्रियों को बसों में कोई परेशानी न हो। इसके लिए ही परिवहन निगम के अधिकारी तैयारी कर रहे हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार ने बताया कि बिजनौर डिपो से अलग-अलग रूटों पर 122 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिले में भी यूपी पुलिस परीक्षा कराने के लिए केंद्र बनाए गए हैं। 17 और 18 फरवरी को यूपी पुलिस परीक्षा होनी है। इसके चलते बिजनौर में इन दो दिनों में 62 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। ज्यादातर अभ्यर्थी आने-जाने के लिए रोडवेज बसों का ही सहारा लेते हैं।
विज्ञापन

इसके चलते इन दो दिनों में बसों में यात्रियों की अधिक भीड़ रहेगी। इसलिए चालक-परिचालकों को समय से बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे किसी भी अभ्यर्थी की परीक्षा न छूटे और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच सके। साथ ही बसों में भी कमियों को दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूपी पुलिस परीक्षा को लेकर डिपो की पूरी तैयारी है। जिस रूट पर यात्री अधिक होंगे, उस रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। किसी भी यात्री को रोडवेज बस में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। समय से उन्हें मंजिल तक पहुंचाएंगे। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed