{"_id":"5730d7314f1c1b1605919da5","slug":"transits-of-mercury-the-clouds-are-disappointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुध का पारगमनः बादलों ने कर दिया निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुध का पारगमनः बादलों ने कर दिया निराश
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 10 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students have astronomical event
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सोमवार को सूर्य के सामने बुध के पारगमन का नजारा कुछ ही सेकेंड्स में सिमटकर रह गया। बादलों के कारण कम लोग ही इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सके।
बिजनौर में सूर्य के सामने बुध ग्रह का पारगमन शाम चार 26 मिनट और 18 सेकेंड से शाम छह बजकर 59 मिनट तक दिखाई देना था। इस खगोलीय घटना को विद्यार्थियों व आम जनता को दिखाने के लिए जीजीआईसी व आरजेपी इंटर कॉलेज में विशेष प्रबंध किए गए थे।
विद्यार्थी, शिक्षक व आम जनता इस नजारे को देखने के लिए स्कूलों में पहुंचे थे। हालांकि सवा चार बजे ही बादलों ने सूर्य को अपने आगोश में ले लिया। सभी बादलों के छंटने की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन
करीब पौने पांच बजे कुछ सेकेंड्स के लिए ही बादल सूर्य के सामने से हटे, तब सूर्यदर्शी गॉगल्स से विद्यार्थियों व अन्य ने इस घटना को देखा। आरजेपी में विधायक रुचि वीरा व वर्धमान कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष टीएन सूर्या ने भी नजारा देखा।
नजीबाबाद, हल्दौर, चांदपुर, कोतवालीदेहात में भी यह नजारा देखने को मिला। जिला विज्ञान समंवयक सुधांशु वत्स ने बताया सूर्य के सामने बुध काले धब्बे के रूप में दिखाई दे रहा था।
चांदपुर में विज्ञान क्लब हिंदू इंटर कॉलेज के सौजन्य से विद्यालय में छात्र और अभिभावकों को आकाश में घटी अद्भुत खगोलीय घटना का अवलोकन कराया गया।
सोमवार की शाम विद्यालय में छात्रों, अभिभावकों, अध्यापकों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष चश्मों के माध्यम से बुध ग्रह को सूर्य के सामने से गुजरता देखा।
इस अद्भुत घटना के विषय में विद्यालय के विज्ञान क्लब के प्रसारक नरपाल सिंह ने बताया कि जब हमारे सौर मंडल का कोई ग्रह सूर्य के सामने से गुजरता है, तो उसे पारगमन कहा जाता है।
इस प्रकार की घटना सौ वर्ष में 13 बार घटित होती है। हालांकि 350 साल बाद यह घटना पूरे विश्व में दिखाई दी। इस मौके पर विद्यालय के छात्र, प्रधानाचार्य विनेश त्यागी, विपिन पांडेय, पंजाब बैंक के चीफ मैनेजर डीपी गोयल, महेंद्र सिंह त्यागी, रविंद्र शर्मा, अवनीश यादव, हंसराज सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।