फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transits of Mercury: The clouds are disappointed

बुध का पारगमनः बादलों ने कर दिया निराश

Tue, 10 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 10 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Transits of Mercury: The clouds are disappointed
Teachers and students have astronomical event - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में सोमवार को सूर्य के सामने बुध के पारगमन का नजारा कुछ ही सेकेंड्स में सिमटकर रह गया। बादलों के कारण कम लोग ही इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सके।
विज्ञापन


बिजनौर में सूर्य के सामने बुध ग्रह का पारगमन शाम चार 26 मिनट और 18 सेकेंड से शाम छह बजकर 59 मिनट तक दिखाई देना था। इस खगोलीय घटना को विद्यार्थियों व आम जनता को दिखाने के लिए जीजीआईसी व आरजेपी इंटर कॉलेज में विशेष प्रबंध किए गए थे। 
विज्ञापन


विद्यार्थी, शिक्षक व आम  जनता इस नजारे को देखने के लिए स्कूलों में पहुंचे थे। हालांकि सवा चार बजे ही बादलों ने सूर्य को अपने आगोश में ले लिया। सभी बादलों के छंटने की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पौने पांच बजे कुछ सेकेंड्स के लिए ही बादल सूर्य के सामने से हटे, तब सूर्यदर्शी गॉगल्स से विद्यार्थियों व अन्य ने इस घटना को देखा। आरजेपी में विधायक रुचि वीरा व वर्धमान कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष टीएन सूर्या ने भी नजारा देखा।

नजीबाबाद, हल्दौर, चांदपुर, कोतवालीदेहात में भी यह नजारा देखने को मिला। जिला विज्ञान समंवयक सुधांशु वत्स ने बताया सूर्य के सामने बुध  काले धब्बे के रूप में दिखाई दे रहा था।

चांदपुर में विज्ञान क्लब हिंदू इंटर कॉलेज के सौजन्य से विद्यालय में छात्र और अभिभावकों को आकाश में घटी अद्भुत खगोलीय घटना का अवलोकन कराया गया।

सोमवार की शाम विद्यालय में छात्रों, अभिभावकों, अध्यापकों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष चश्मों के माध्यम से बुध ग्रह को सूर्य के सामने से गुजरता देखा।

इस अद्भुत घटना के  विषय में विद्यालय के विज्ञान क्लब के प्रसारक नरपाल सिंह ने बताया कि जब  हमारे सौर मंडल का कोई ग्रह सूर्य के सामने से गुजरता है, तो उसे पारगमन कहा जाता है।


इस प्रकार की घटना सौ वर्ष में 13 बार घटित होती है। हालांकि 350  साल बाद यह घटना पूरे विश्व में दिखाई दी। इस मौके पर विद्यालय के छात्र,  प्रधानाचार्य विनेश त्यागी, विपिन पांडेय, पंजाब बैंक के चीफ मैनेजर डीपी  गोयल, महेंद्र सिंह त्यागी, रविंद्र शर्मा, अवनीश यादव, हंसराज सिंह, पंकज  कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed