फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transfer cancelled, cleaning workers' strike ends

स्थानांतरण रद्द, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

Sun, 10 Oct 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Transfer cancelled, cleaning workers' strike ends
स्थानांतरण रद्द, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
विज्ञापन

बिजनौर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार शाम वार्ता के बाद खत्म हो गई। तीन दिन की हड़ताल की वजह से शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लग गए। डस्टबिन भी कूड़े से अटे रहे। हड़ताल खत्म होने से अब जनता को राहत मिलेगी।

सफाई कर्मचारियों ने कर्मचारियों के स्थानांतरण और पालिका अफसरों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार शाम हड़ताल कर दी थी। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से बाजार में कई जगह कूड़े के ढेर लग गए। डस्टबिन कूड़े से भर गए तो लोगों ने उनके आसपास कूड़ा डाल दिया। सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में धरना भी दिया। कई बार वार्ता हुई पर कोई नतीजा नहीं निकला। शाम को तहसीलदार प्रीति सिंह, चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी, ईओ मनोज कुमार, सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी, अवर अभियंता अमित गौतम और यशवंत सिंह सफाई कर्मचारियों से वार्ता करने पहुंचे। सभासदों को भी वार्ता में बुलाया गया। काफी लंबी चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। कर्मचारियों के स्थानांतरण को रद्द कर दिया गया। पति शमशाद अंसारी ने बताया कि वार्ता के बाद हड़ताल खत्म हो गई है। सोमवार से सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौटेंगे। इस दौरान स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ शाखाध्यक्ष अमीचंद, संजय मेहरा, सभासद जितेंद्र राणा, दीपक गर्ग मोनू, जुल्फिकार बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed