फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   trains Five hours affected

पांच घंटे प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन

Fri, 13 May 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 13 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
trains Five hours affected
डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर के गार्डर रखती मशीनें। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद। डबल फाटक और गढ़मलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे फलाईओवर के बनाने के लिए गार्डर रखने का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। लगभग पांच घंटे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे निर्माण इकाई डिप्टी चीफ इंजीनियर पवन गर्ग, एई राजकुमार, जेई रिजवी के नेतृत्व में डबल फाटक और गढ़मलपुर फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए गार्डर रखे गए। 
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 10.45 बजे रेलवे ने निर्माण इकाई को गार्डर रखने के लिए ब्लॉक दिया। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों का आवागमन पांच घंटे तक बाधित रहा। 
नजीबाबाद के डाउन और अप दिशा में ट्रेनों को रोका गया। जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। शुक्रवार को नजीबाबाद के डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे निर्माण इकाई ने दो गार्डर रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को इसी रेलवे क्रॉसिंग पर दो गार्डर रखे गए थे। डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर अभी दो गार्डर और रखे जाने हैं। उधर रेलवे निर्माण इकाई के डिप्टी चीफ इंजीनियर पवन गर्ग की देखरेख में गढ़मलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर भी गार्डर रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed